आत्महत्या से पहले ही पहुंच गई पुलिस, संतकबीरनगर में एक जान बची
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है. यहां महुली क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की जान बचा ली, जो आत्महत्या कर रहा था. लेकिन पुलिस टाइम से उसके घर पहुंच गई और युवक को बचा लिया. अब पुलिस के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है. पुलिस को जैसे ही युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली. पुलिस एक्टिव हो गई और तुरंत युवक के घर पहुंच गई, जहां उन्होंने युवक को बचाया.
पुलिस को शनिवार रात को साढ़े 9 बजे जानकारी मिली कि काली जगदीशपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक 22 का युवक आत्महत्या कर रहा है. उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी के फंदे पर लटक रहा है. इसके बाद तुरंत पुलिस युवक के घर पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की रोशनदार वाली दीवार तोड़ी और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर रहे युवक को सबसे पहले नीचे उतारा और बेड पर लिटाया गया.
पूछताछ में बताई हत्या की वजह
इसके बाद युवक के चेहरे पर पानी की छींटे मारी गईं और उसे होश में लाने की कोशिश की गई. इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. इस तरह युवक की जान बच गई. जब युवक होश में आया तो पुलिस ने उससे पूछताछ की और आत्महत्या करने की वजह के बारे में पूछा. युवक ने बताया कि उसने अपनी घरेलू परेशानियों से तंग आकर ये कदम उठाया.
दीवार तोड़कर कमरे में गए पुलिसकर्मी
पुलिस ने युवक को समझाया, साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत न करने की बात भी कही. इसके बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. महुली थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि उन्हें शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक के बारे में जानकारी मिली थी कि वह आत्महत्या कर रहा है. जहां कांस्टेबल सनी यादव और सुदीप कुमार, राहुल के साथ चौकी इंचार्ज अमित कुशवाहा ने पहुंचकर दीवार तोड़ी और कमरे के अंदर गए. इसके बाद पंखे से लटक कर सुसाइड करने वाले युवक की जान बचा ली.
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा