गृहमंत्री का पीए बताते हुए किया कॉल, फिर धमकाया; एसपी के निर्देश पर फर्जी पीए गिरफ्तार
बलौदाबाजार: गृहमंत्री विजय शर्मा का निजी सचिव बनकर धमकाने वाले युवक को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को नमन कुमार बताते हुए रेत घाट प्रबंधक को झूठे आरोप में फंसाने और सरकारी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। यह मामला 30 अप्रैल को तब सामने आया जब गिधपुरी थाना क्षेत्र के दतरेंघी रेत घाट के प्रबंधक इंद्रजीत मिरी को सुबह करीब 11 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गृहमंत्री का पीए बताते हुए आरोप लगाया कि घाट पर हाइवा ट्रकों से अवैध रेत खनन और परिवहन हो रहा है। इसके बाद उसने कार्रवाई की धमकी दी। घबराए प्रबंधक ने गिधपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना गुप्ता ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। आरोपी अमन कुमार कोसले (20) निवासी ग्राम नवरंगपुर, थाना दादरी, जिला बेमेतरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में अमन ने खुद को गृहमंत्री का पीए बताकर झूठी धमकियां देने का आरोप कबूल किया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 319 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा