विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण समर्पण के साथ निभाएं और आगे बढ़ें: पशुपालन राज्य मंत्री पटेल
भोपाल : पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा है कि शिक्षा पूर्ण होने और प्लेसमेंट हो जाने के बाद सभी विद्यार्थी एक नए जीवन की ओर आगे बढ़ेंगे। वे अपनी जिम्मेदारी पूर्ण समर्पण के साथ निभाएं और आगे बढ़ें। उन्हें जीवन में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कठिनाई के समय में निराश न हों, बल्कि अपने अंदर की कमी को निखारे और आगे बढ़े। जीवन में कुछ हट के करना होगा, जिससे दुनिया आपको याद रखे।
आईईएस यूनिवर्सिटी एवं आईईएस कॉलेज ऑफ टेक्नालजी के वर्ष-2025 बैच के प्लेसमेंट में चयनित इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेंट, फार्मेसी, बीबीए, बीसीए एवं अन्य कोर्स के छात्रों के लिए प्लेसमेंट-डे का आयोजन आईईएस कैम्पस में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री लखन पटेल ने किया। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आईईएस यूनिवर्सिटी चान्सलर बी.एस. यादव, प्रो. (डॉ.) सुनीता सिंह उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। यूनिवर्सिटी के सीईओ देवांश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
हर साल की तरह इस बार भी आईईएस यूनिवर्सिटी के वर्ष-2025 बैच के विद्यार्थियों का अच्छा प्लेसमेंट हुआ। जून 2025 में पास-आउट विद्यार्थियों का चयन देश की टॉप कंपनी जैसे विप्रो, कॉग्निजेंट, डेलोइट, पियाजिओ, जायकी, माइन्ड ट्री जैसी कई कंपनी में हुआ है।
सरकार गठन को लेकर तमिलनाडु में घमासान, दिनाकरन ने उठाए TVK पर सवाल
ममता बनर्जी ने बदली प्रोफाइल, लेकिन नहीं हटाया CM टैग; राजनीतिक हलकों में हलचल
लोकतंत्र और संविधान बचाने की बात पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा संदेश
‘इसे सलाखों के पीछे भेज दो!’ PBKS गेंदबाज पर क्यों फूटा पूर्व खिलाड़ी का गुस्सा?
दल बदला और बने मुख्यमंत्री: BJP में शामिल होते ही चमकी इन नेताओं की किस्मत
रूस-यूक्रेन युद्ध में राहत की उम्मीद? ट्रंप ने सीजफायर और कैदी समझौते का किया एलान
कांकेर कलेक्ट्रेट में परिजनों का हंगामा, बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग
न कॉल, न OTP… फिर भी पटवारी के खाते से गायब हुए 2.93 लाख
चीन की कंपनियों पर अमेरिकी शिकंजा, ईरान को तकनीकी मदद देने का दावा
भारतीय चालक दल की नाव में आग लगने से अफरा-तफरी, एक की मौत की पुष्टि