सुशासन सरकार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ती जिले को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे सुशासन सरकार का पुरस्कार बताते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। श्री साव ने कहा कि, राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद किसानों की तरक्की और बेहतरी के लिए काम किया है। हमारे किसान भाइयों को फसल बीमा का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, फसल नुकसान से उन्हें कोई हानि ना हो, और फसल बीमा हर किसान तक पहुंचे, यह सरकार की प्राथमिकता है। इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारी, अधिकारियों एवं किसान भाइयों को बहुत-बहुत बधाई। श्री साव ने पीएससी घोटाले मामले में कहा कि, सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है। वहीं जांच में जिस प्रकार के तथ्य सामने आ रहे हैं, ये बताता है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान युवाओं के सपने को तोड़ने का काम हुआ है। वहीं हमारी सरकार युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साव ने कांग्रेस द्वारा कथित अपराध के आंकड़े जारी करने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि, उनके कितने नेता अपराध में लिप्त है। प्रदेश में संगीन और गंभीर अपराध हुए हैं, उसमें कांग्रेस के नेताओं का हाथ रहा है, इसके आंकड़े भी उन्हें जारी करना चाहिए।
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, तीन के शव बरामद
सरकार गठन से पहले तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज, MLA टूटने की आशंका
नकली नोट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही गहन जांच