मेरठ में आंधी-बारिश से बड़ा हादसा, कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत
शुक्रवार देर शाम उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया. शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर की गली नंबर 15 में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. इस हादसे में 25 वर्षीय महिला और उसकी 9 वर्षीय मासूम बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रुखसार के रूप में हुई है. रुखसार की 9 साल की बेटी माहीरा भी इस हादसे का शिकार हो गई. घटना के वक्त घर में कुल पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से रुखसार और माहीरा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान कादिर के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.
निर्माणधीन मकान का गिरा हिस्सा
बताया जा रहा है कि यह मकान एक मंजिला था. इसके बराबर में एक और मकान बन रहा था, जो इससे ऊपर था. उसका निर्माणाधीन मकान का ऊपर हिसा जिसमें पिलर नहीं थे, वो मकान के अगले हिस्से में आ गिरा. मौसम के अचानक बिगड़ने और तेज हवा के साथ आई बारिश ने निर्माणाधीन मकान की कमजोर छत के कुछ हिस्से को गिरा दिया.
मलबे से निकाले मां-बेटी के शव
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खुद मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और राहत-बचाव दल ने तेजी से कार्य करते हुए मलबे से शवों और घायल को बाहर निकाला. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाई. फिलहाल मलबे में किसी और के दबे होने की संभावना नहीं जताई जा रही है, लेकिन पूरी जांच सतर्कता के साथ की जा रही है.
इस मकान में उनकी मोबीना और पांच बेटे सलीम, जावेद, दिलशाद, इंतखाब और नावेद रहते हैं. हादसे के समय इंतखाब की पत्नी और बेटी घर के भीतर थीं, जिनकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस मामले में एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात मेरठ में आई आंधी के कारण मकान गिर गया, जिसमें बच्ची समेत दो की मौत हो गई.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार