'हॉक' फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट से गूंजेगी राजधानी, सूर्यकिरण टीम तैयार
झारखंड की राजधानी रांची में 19 और 20 अप्रैल को भारतीय वायु सेना का दो-दिवसीय वर्ल्ड क्लास एयर शो आयोजित किया जा रहा है. भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम की तरफ से पहली बार ये एयर शो होने जा रही है. इस इवेंट को देखते हुए नामकुम में 200 मीटर का नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.
इस शो में एक साथ रांची के आसमान में इंडियन एयर फोर्स के सूर्य किरण टीम के 9 “हॉक” फाइटर विमान हैरतअंगेज कर्तव्य दिखाएंगे और भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस से परिचय राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के लोगों को कराएंगे.
कैसी रहने वाली है इस शो की टाइमिंग?
इस शो को लेकर लोगों में गजब का एक्साइटमेंट है, ऐसा इसलिए क्योंकि रांची में ये पहली बार होने जा रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में होने वाला दो दिवसीय एयर शो की टाइमिंग सुबह 9:30 से 10:30 रहेगी. अगर आप भी इस शो में शामिल होने जा रहे हैं तो समय से पहले पहुंच जाइयेगा, क्योंकि यहां आपको 9 बजे तक ही अंदर जाने दिया जाएगा. अगर आप लेट होते हैं तो आपको बाहर से शो को देखना पड़ेगा.
नो फ्लाइंग जोन घोषित
वायु सेवा के होने वाले दो दिवसीय एयर शो को लेकर खास तैयारी की गई हैं. रांची जिला प्रशासन ने एहतियातन नामकुम खोजा टोली आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है, 17.4.2025 (17 अप्रैल) की सुबह 6:00 से 20 4.25 (20 अप्रैल) की रात 11:00 तक के लिए ये क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है. इस दौरान संबंधित क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग ,हॉट एयर बैलून सहित अन्य गतिविधियों पर पूरी तरीके से रोक रहेगी. कार्यक्रम स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.
ट्रैफिक का हाल भी जान लीजिए
शो को लेकर ट्रैफिक में भी बड़ा बदलाव किया गया है, कार्यक्रम स्थल जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहन और बिना पास धारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ लेकर जाने की मनाही है, ऐसा इसलिए क्योंकि खाद्य पदार्थ से पक्षी आकर्षित होते हैं जो एयर शो में खलल डाल सकते हैं. यही कारण है कि खाने पीने के सामान पर रोक लगाई गई है. इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को सेना के शौर्य और पराक्रम से रूबरू कराना है.
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट