सड़क किनारे चल रहे युवकों को तेज कार ने रौंदा, एक की हालत नाजुक
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गोपी निषाद और रोहित निषाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, गोपी निषाद और रोहित निषाद महमंद के रहने वाले हैं। महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर दोनों पैदल जा रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चालक सरसिवा भटगांव से सिरगिटी जा रहा था। इसी दौरान उसे नींद की झपकी आ गई। जिस वजह से उनसे गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul