बजट सत्र के बाद साय सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के बाद आज 17 अप्रैल को पहली कैबिनेट बैठक हो रही है. बैठक में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों की बहाली को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. साथ ही नक्सल मुद्दे को लेकर भी कैबिनेट में बजट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. आज मंत्रालय के महानदी भवन में दोपहर 12.46 बजे से बैठक होगी. जिसकी अध्यक्षता सीएम विष्णुदेव साय करेंगे. बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे. सबसे ज्यादा इस बैठक में सुरक्षा को लेकर रणनीति पर मंथन किया जाएगा. नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं पर गहन चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री आवास योजना पर फोकस: बजट आवंटन में अलग-अलग विभागों के बजट पर चर्चा होगी, जिसमें नई योजनाओं और राशि वितरण पर फैसले लिए जा सकते हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के नए स्वीकृत मकानों के लिए योजना और लाभार्थियों की सूची पर चर्चा होगी।
सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर चर्चा
मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति को लेकर कैबिनेट फैसला ले सकती है. बीएड शिक्षकों को तोहफा दे सकती है. बर्खास्त बीएड शिक्षकों की नियुक्ति या मुआवजे पर बड़ा फैसला आ सकता है. साथ ही दूसरे राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है. किसानों और युवाओं के लिए भी नई घोषणाएं होने की संभावना है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं