पीएम आवास और नक्सल मोर्चे को लेकर सीएम ने की मंत्रियों से चर्चा
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की बैठक गुरुवार 17 अप्रैल को मंत्रालय महानदी भवन में होगी. यह बैठक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CG Cabinet Meeting) करेंगे. नए वित्तीय वर्ष की यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है. प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. बैठक में नक्सल मोर्चे पर रणनीति तैयार की जाएगी. बस्तर समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी. वहीं विभागीय बजट आवंटन को लेकर भी चर्चा होगी. नए वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विभागों के बजट पर मंथन होगा.
पीएम आवास को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में राज्य में ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिल सकता है. बैठक में हाल ही में स्वीकृत मकानों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति, राज्य सूचना आयोग के प्रमुख के पद पर नियुक्ति को लेकर भी फैसला हो सकता है।
बस्तर को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
17 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले आज 16 अप्रैल को बस्तर को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में बस्तर के पर्यटन, बाजरा और अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इन सभी को लेकर कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया जा सकता है।
तैयारियां पूरी, सभी मंत्री अलर्ट
सूत्रों के मुताबिक सभी मंत्रियों को दोपहर 12:00 बजे तक मंत्रालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बजट सत्र के बाद होने वाली यह पहली कैबिनेट बैठक है, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं