गाजा अस्पताल में मारा गया मिसाइल हमला, 21 लोगों की हुई मौत और कई कर्मचारी घायल
यरुशलम। इजरायल ने रविवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन अस्पताल के भवन को भारी क्षति हुई है। इजरायल ने कहा है कि हमास के आतंकी इस अस्पताल से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे इसलिए उस पर हमला किया गया। गाजा के अन्य इलाकों में हुए ताजा हमलों में 21 लोग मारे गए हैं।
ईसाई समुदाय करता है संचालन
बताया गया है कि हमले से कुछ मिनट पहले इजरायली सेना ने मरीजों और चिकित्सा से जुड़े लोगों को अस्पताल खाली करने के लिए कहा, इसके बाद अस्पताल भवन से दो मिसाइलें टकराईं। इस हमले से अस्पताल का आपात चिकित्सा विभाग, आगंतुक कक्ष नष्ट हो गए हैं और अन्य हिस्सों को भी नुकसान हुआ है।
इस अस्पताल को गाजा का ईसाई समुदाय संचालित करता है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा है कि सैकड़ों मरीजों और अन्य लोगों को आधी रात में अस्पताल छोड़ना पड़ा, अब वे लोग सड़कों पर हैं। कई मरीजों की जान को खतरा पैदा हो गया है। इस अस्पताल पर इजरायली सेना 2023 में भी कार्रवाई कर चुकी है, तब उस कार्रवाई में कई लोग मारे गए थे।
लेकिन इस बार वहां मौजूद लोगों को परिसर खाली करने का समय दिया गया। यह हमला तब हुआ है जब काहिरा में मिस्त्र, कतर और अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम के लिए वार्ता का नया दौर शुरू हुआ है।
अमित शाह से मिलेंगे सीएम, बिहार मंत्रिमंडल पर होगी बड़ी चर्चा
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सैन्य बयान से हलचल तेज
मैडम तुसाद में भारतीय सितारों का जलवा, दुनिया देख रही भारत की शान
मुरैना में अपराधियों का तांडव, घर पर फायरिंग की घटना
1.60 लाख करोड़ के बीमा लाभ से बिजली कर्मियों को बड़ा सहारा
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच