अलीगढ़ लव स्टोरी में नया ट्विस्ट: दामाद की आदत बन चुका है भागना
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में अब नया खुलासा हुआ है. होने वाली सास को लेकर भागने वाला दामाद इससे पहले भी ऐसा ही कांड कर चुका है. करीब एक साल पहले वह एक महिला को लेकर भागा था. कई दिन बाद वह वापस लौटे थे. हालांकि, बदनामी के डर से इस मामले में किसी ने कोई शिकायत पुलिस से नहीं की थी. महिला उसके पड़ोस के गांव की रहने वाली थी. पुलिस सास और दामाद की खोज में लगी हुई है.
सास सपना और होने वाले दामाद की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. सपना के पति जितेन्द्र ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी सपना घर से लाखों रुपयों की नगदी और गहने लेकर फरार हुई है. उसका कहना है कि अब उसकी पत्नी से कोई संबंध नहीं है. पुलिस उसका सामान वापस करा दे. वहीं, दूसरी ओर राहुल के परिजन और उसके गांव के लोग इसमें सपना का दोष मान रहे हैं.
एक साल पहले किया था यह कांड
सास-दामाद की इस लव स्टोरी में नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच में मालूम हुआ है कि दोनों को भगाने में उसके दोस्तों का हाथ है. पुलिस ने राहुल एक जीजा को भी हिरासत में लिया है. बताया यह भी जा रहा है कि राहुल एक साल पहले अपने पड़ोस के गांव की एक महिला को लेकर भाग गया था. दोनों करीब दो महीने तक साथ रहे थे. बाद में वह वापस आ गए थे. अब वह अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
शादी से 9 दिन पहले फरार हुए सास-दामाद
राहुल की शादी का रिश्ता सपना की 18 वर्षीय बेटी से चार माह पहले तय हुआ था. 16 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी. इसके लिए कार्ड भी छप गए थे. इस बीच राहुल की नजदीकी उसकी होने वाली सास सपना से बढ़ गईं. वह दोनों घंटों तक मोबाइल पर बातें करने लगे. 6 अप्रैल को दोनों एक-दूसरे के साथ फरार हो गए. सपना के पति जितेन्द्र ने इस मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी साढ़े पांच लाख रुपये का सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर गई है.
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा