डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर टीचर को बनाया बंधक और लूट लिए 3 लाख
लखनऊ: लखनऊ में एक ट्यूशन टीचर को डेटिंग ऐप पर दोस्ती करना बहुत महंगा पड़ गया. पिता की मौत के बाद अकेलापन महसूस कर रहे टीचर ने डेटिंग ऐप ग्रिंडर से एक युवक को अपने घर बुलाया. घर पहुंचे युवक ने टीचर को बंधक बनाकर तीन लाख रुपए लूट लिए और जाते-जाते उसकी पिटाई भी कर गया.
पूरा मामला लखनऊ के रवींद्रपल्ली का है, जहां के रहने वाले 53 वर्षीय टूशन टीचर के पिता की चार महीने पहले मौत हो गई थी. अकेलापन दूर करने के लिए टीचर ने ग्रिंडर ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी, जो कि एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के लिए है. इस ऐप से ही उसकी दोस्ती एक युवक से हुई. बुधवार को टीचर ने युवक को अपने घर बुलाया. जब युवक घर पहुंचा तो उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया. दोनों ने मिलकर टीचर के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए. विरोध करने पर पिटाई भी की. इसके बाद अलमारी में रखे तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गए.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद टीचर ने रवींद्रपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. ACP ने बताया कि कृष्णेंदु चटर्जी रवींद्रपल्ली में रहते हैं. कृष्णेंदु ने ग्रिंडर ऐप से एक युवक को दोस्ती के लिए घर बुलाया था. युवक जब घर पहुंचा और दोनों में बातचीत हुई, तो उन्होंने बताया कि वहज अकेले रहते हैं. इसके बाद युवक ने अपने एक साथी को बुला लिया. फिर उसके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और आलमारी में रखे 3 लाख रुपए लेकर भाग गए. पीड़ित ने अपने आप को किसी तरह से छुड़वाया और फिर पुलिस से संपर्क किया. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट