स्त्री 2’ के बाद अब ‘Raid 2’ में तमन्ना का जलवा, नशा गाने ने मचाई धूम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'रेड 2', 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'नशा' आज रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना के फैंस अब इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रेड 2 के नशा गाने का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'अब सिर्फ नशा ही नशा होगा' गाना रिलीज हो चुका है। रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
रेड 2 के 'नशा' गाने पर तमन्ना भाटिया के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 42 मिनटों के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा, 'तेरा नशा ऐसा चढ़ा', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया हमेशा दिलों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना का डांसिंग हुनर कमाल का है', एक और यूजर ने लिखा, 'बेहद शानदार', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया का लुक और डांस', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया देसी आइटम सांग'
रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म रेड (2018) का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'रेड 2' आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (देवगन) की वापसी की कहानी है, जो एक और सफेदपोश अपराध पर नजर रखता है।
पिछली फिल्म की तरह, सीक्वल भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आयकर छापे पर आधारित है, जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ काम करते हैं।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट