मेट्रो के पिलर निर्माण से बढ़ती समस्या, समयसा सुलझाने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, दिए निर्देश
भोपाल: नरेला विधानसभा क्षेत्र में मेट्रो के पियर्स निर्माण के लिए लगाए गए बैरिकेड्स से यातायात की समस्या के समाधान के लिए मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार 10 अप्रैल को करोंद क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने और रेहड़ी-पटरी वालों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
दोनों तरफ होता यातायात प्रभावित
दरअसल, नरेला विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा मेट्रो से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मेट्रो ट्रैक के निर्माण के लिए जगह-जगह पियर्स बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए मेट्रो परियोजना की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। जिसके कारण दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे व्यापारियों और रहवासियों में नाराजगी है।
शिकायत मिलने पर निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री
करौंद के व्यापारियों और रहवासियों की यह समस्या मंत्री विश्वास सारंग तक पहुंची। जिसके बाद गुरुवार को मंत्री सारंग ने मेट्रो, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। समस्या जानने के बाद मंत्री सारंग ने कहा कि समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
डक्ट हटाने से करोंद चौराहा पर दबाव होगा कम
मंत्री सारंग ने अफसरों से कहा कि पियर्स का काम जल्दी पूरा करें। बैरिकेड्स में भी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। पीडब्ल्यूडी अफसरों को डक्ट तोड़ने के निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने कहा कि डक्ट हटाने से करोंद चौराहा पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
मेट्रो अफसरों का कहना- चार महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा
मंत्री सारंग ने कहा है कि पूरी टाइमलाइन के साथ कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। मेट्रो अफसरों ने भरोसा दिलाया है कि चार महीने के अंदर ये बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे। जिससे ट्रैफिक सुचारू हो जाएगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में