Stock Market Holidays: 2 दिन की ट्रेडिंग बंदी, निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए जरूरी जानकारी
भारतीय शेयर बाजारों में आज यानी गुरुवार (10 अप्रैल) को कारोबार नहीं होगा। बाजार श्री महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के अवकाश के कारण आज बंद हैं। 11 अप्रैल को कारोबार फिर से शुरू होगा।
इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड तनाव के कारण निवेशकों के सेंटीमेंट्स प्रभावित हुए। तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 380 अंक जबकि निफ्टी-50 में 137 अंकों की गिरावट आई। मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई जिससे निवेशकों की वेल्थ 3 लाख करोड़ रुपये घट गई।
इस बीच, आज (10 अप्रैल) 3 कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत 3 कंपनियां आज यानी गुरुवार (10 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी। आनंद राठी और इवोक रेमेडीज भी अपने परिणाम घोषित करेंगी।
आपको बता दें कि आज की छुट्टी के अलावा बाजार अगले सप्ताह (14 अप्रैल-18 अप्रैल) दो दिन बंद रहेगा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ़्टी में कारोबार नहीं होगा। दरअसल सोमवार (14 अप्रैल) को अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे। वहीं, शुक्रवार (18 अप्रैल) को गुड फ्राइडे (Good Friday) और इस दिन भी बाजार में अवकाश होता है।
इसके अलावा अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 मई को भी सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार नहीं होगा और फाइनेंशियल मार्केटस बंद रहेंगे। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है। इसके चलते पूरे महाराष्ट्र में सरकारी छुट्टी है। वहीं, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) मुंबई में स्थित है। इसलिए 1 मई को भी बाजार में छुट्टी रहेगी।
स्टॉक मार्केट की 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
इस बीच, आज 3 कंपनियों के आएंगे Q4 नतीजे
1. आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth)
2. इवोक रेमेडीज़ (Evoq Remedies)
3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा