सहारनपुर में छुट्टी पर आए फौजी की हत्या, शव गांव के बाहर मिला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक फौजी का नाम विक्रांत है, जो कुछ दिन पहले ही छुट्टी मिलने के बाद अपने घर आया था. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, जवान विक्रांत देर रात घर से बाहर निकला था और आज सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला. मृतक के सीने और सिर पर गोली लगी है.
सेना के जवान की हत्या हुई है या कोई और वजह है पुलिस उसकी जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है. फौजी के शव के ऊपर एक मोबाइल भी पड़ा मिला है जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
घटना सहारनपुर के रामपुर मनिहारान इलाके के मुंडी खेड़ी गांव की बताई जा रही है. पुलिस मृतक सेना के जवान के परिजनों से भी बातचीत कर रही है. साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस चेक कर रही है.
हत्या के मामले में था मुख्य गवाह
रात को 8.30 खाना खाकर विक्रांत घर से बाहर निकला. फिर अगले दिन उसकी डेड बॉडी मिली. बताया जा रहा है कि चाचा के लड़के की चार साल पहले चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसमें वो मुख्य गवाह था. आठ अप्रैल को उसने आखिरी गवाही दी थी. गवाही देने और परिवार में एक तेरहवीं का प्रोग्राम था, जिसमें शामिल होने के लिए वो चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था.
सदमे में चला गया परिवार
उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर शव मिला है. जैसे ही परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली, वो सदमे में चले गए. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों में घटना के बाद आक्रोश है. पुलिस अधिकारी मौके पर हैं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सेना की यूनिट को भी सूचना दे दी गई है. इस केस की बारीकी से जांच की जा रही है.
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश