छत्तीसगढ़: महिला ने पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस संबंध में अफसर के खिलाफ जांच शुरू हो गई है. जिस अधिकारी पर ये आरोप लगा है, वो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हैं. अधिकारी का नाम विनोद मिंज है.
पीड़िता का आरोप है कि डीएसपी विनोद ने शादी का झांसा देकर रेप किया. पीड़िता ने बताया कि पति की पहले ही मौत हो चुकी है. विनोद दुर्ग के अजाक में पदस्थ हैं. महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने शारीरिक और मानसिक तौर पर उसे खूब प्रताड़ित किया. अफसर ने उसके साथ मारपीट भी की और धमकियां भी दीं.
अफसर से कैसे मिली पीड़िता?
इस मामले में पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं. पीड़ता का आरोप है कि विनोद ने खुद को कुंवारा बताया था. दोनों की मुलाकात ट्रेन में हुई थी. इस दौरान अधिकारी ने उसे कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है.
आरोप है कि डीएसपी ने शादी का झांसा देकर विधवा के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. पीड़ित ने जब शादी की बात कही तो डीएसपी मुकर गया. जब फिर शादी की बात कही तोरॉब दिखाते हुए पहले धमकाया और शादी से साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट भी की. पीड़िता ने पुलिस अफसरों से विनोद मिंज के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
महिला का आरोप- मिल रही धमकियां
पीड़िता के मुताबिक, वह दहशत में है. उसके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है. उसे अधिकारी की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं. उसकी जान को खतरा है. पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ विभागीय जांच भी होनी चाहिए. वहीं, अधिकारियों ने भी महिला को भरोसा दिया है कि उसके साथ न्याय होगा.
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली