राज्य मंत्री गौर ने एक करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि सड़क निर्माण से समृद्धि आती है। राज्यमंत्री गौर सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा के विभिन्न वार्ड में लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
राज्य मंत्री गौर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। ये सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सहायक सिद्ध होंगी।
राज्य मंत्री गौर वार्ड 68 में अयोध्या नगर फेस-5 में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामूहिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई के निर्देश दिए। वार्ड-68 अयोध्या नगर में सरयू सरोवर के पास 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड एवं चबूतरे के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। वार्ड 68 के ही जोन 16 में एसपीईबी कार्यालय के पीछे जी सेक्टर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे 25 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया और रहवासियों की अन्य समस्याओं को सुनने के बाद उसके तुरंत निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। वार्ड 68 में एमपीईडी सर्विस स्टेशन एफ सेक्टर अयोध्या नगर में चौराहे से अरहेड़ी पुलिया तक 22 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।अयोध्या नगर की सी आई यूनिट के पास सरस्वती स्कूल से इसरो एम सेक्टर तक 87 लाख रुपए की लागत से सेंट्रल वर्ज निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया और निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण किया। वार्ड 68 के संतोषी बिहार के पार्क में 21 लाख की लागत से शेड एवं चबूतरे के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान पार्षद उर्मिला मौर्य, पार्षद शिरोमणि शर्मा, पार्षद ममता विश्वकर्मा, पार्षद छाया ठाकुर, मंडल अध्यक्ष लव कुश यादव, भीकम सिंह बघेल, नरेंद्र ठाकुर, संतोष ग्वाला, कपिल बाबू शर्मा, राकेश राजपूत, अशोक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति