'महाकाल चलो' गाने पर मचे बवाल के बाद अक्षय कुमार ने दी सफाई
अक्षय कुमार, अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म कन्नप्पा में भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का टीज़र लॉन्च किया गया. इस इवेंट में अक्षय कुमार ने किरदार को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. इस दौरान अक्षय ने अपने हालिया महाकाल चलो गाने से जुड़े विवाद पर भी बात की. दरअसल, कुछ लोगों ने उनके शिव लिंग को गले लगाने पर आपत्ति जताई थी.
अक्षय कुमार ने महाकाल चलो गाने पर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी
अक्षय कुमार ने कहा कि आप बताइए कि हमें बचपन से सिखाया गया है कि पार्वती और शिव हमारे माता-पिता हैं... कोई बुराई है... (नहीं) तो उसमें गलत क्या है? अक्षय कुमार ने कहा कि अगर मेरी शक्ति वहां से आती है तो मेरी भक्ति को कोई ग़लत समझे तो उसमें मेरी कोई गलती नहीं है. अक्षय ने आगे कहा,
अक्षय कुमार के बाद फ़िल्म 'कनप्पा' के हीरो विष्णु मंछू ने एक पौराणिक उदाहरण देकर अक्षय कुमार का विवाद पर समर्थन जताया,"भगवान शिव की सादगी एक ऐसी चीज़ है जिसे मैंने हमेशा अपने जीवन में अपनाया है. मैंने हमेशा सरलता से, सीधे तरीके से जीने की कोशिश की है."
क्यों हुआ था महाकाल चलो गाने पर हुआ विवाद ?
बता दें कि 'महाकाल चलो' के सीन पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी ने आपत्ति जताई थी. सीन में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार शिवलिंग का आलिंगन कर रहे हैं और उसपर पंचामृत चढ़ाया जा रहा है, जो अक्षय कुमार पर भी गिर रहा है. 'महाकाल चलो' गाना 10 दिन पहले यूट्यूब पर जारी किया गया था जिसमें अक्षय ने अभिनय के साथ साथ अपनी आवाज भी दी है.
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश