छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस बार राज्य के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किए जाने के आसार हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नई योजनाओं के साथ राज्य आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को एक मजबूत आधार मिला है और इसी आधार पर अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे-जैसे जीडीपी की वृद्धि हो रही है और टैक्स रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो रही है, बजट का आकार भी बढ़ेगा। जानकारों के अनुसार इस बार छत्तीसगढ़ का बजट 1.5 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। नए बजट पर 22 फरवरी को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी और मंजूरी दिए जाने की संभावना है। विधानसभा के बजट सत्र की अवधि 24 फरवरी से 21 मार्च तक होगी, जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान 2025-26 के लिए बजट पेश किया जाएगा और विधायकों के द्वारा पूछे गए कुल 1,862 सवालों पर भी चर्चा होगी, जिसमें 943 तारांकित और 871 आतंकित सवाल शामिल हैं।
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा