पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपी ने सरेंडर किया, गला रेतकर की थी हत्या
उत्तर प्रदेश| नीरज की हत्या हो गई थी खेत में गला रेत कर शव मिला था। परिजनों ने मामले में नीरज के पति को हत्यारोपी बनाया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और सगे-संबंधियों पर दबाव बना रही थी। हत्या के 9वें दिन आरोपी पति ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
आरोप है कि पति ने गला रेतकर अपनी पत्नी नीरज की हत्या कर दी थी। दरअसल, मृतक विवाहिता नीरज 26 जनवरी को ससुराल से मायके आई थी। 9 फरवरी दिन रविवार को उसका पति पप्पू भी आ गया था। नीरज की छोटी बहन जूही ने बताया कि अगले दिन सोमवार सुबह पांच बजे जीजा के साथ दीदी घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद सिर्फ जीजा घर आए। तब पूछा कि दीदी कहां हैं तो जीजा ने कहा कि अभी आ जाएगी। इसके बाद वह गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर निकले फिर वापस नहीं आए। काफी देर तक दीदी घर नहीं आई तब उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इसी दौरान सरसों के खेत में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उसने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया था। नीरज की मां पानमति देवी की तहरीर पर हरपुर-बुदहट थाने में पति संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी पप्पू पांडेय पर केस दर्ज किया गया था।
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा