रात 8 बजे बिगड़ने लगे थे हालात आंख मूंदे रहे अधिकारी भगदड़ मची तो चली गईं जानें
नई दिल्ली । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण 18 लोगों की जान चली गई। स्टेशन पर भीड़ बढ़ती गई, लेकिन इन्हें संभालने के लिए समय से कोई कदम नहीं उठाया गया। रेलवे प्रशासन देर रात तक मृतकों की संख्या छिपाने में लगा रहा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। भीड़ प्रबंधन को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन शनिवार रात सारे दावों की पोल खुल गई। प्रयागराज जाने के लिए पिछले कई दिनों से अधिक संख्या में यात्री पहुंच रहे थे। प्रतिदिन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद भीड़ प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया गया। पिछले दिनों की तुलना में शनिवार शाम से स्टेशन पर भीड़ अधिक बढ़ने लगी थी। टिकट काउंटर पर जनरल टिकट लेने वालों की लंबी लाइन लग रही थी। प्लेटफॉर्म पर भी क्षमता से अधिक लोग पहुंच रहे थे। रात आठ बजे के बाद से स्थिति अनियंत्रित होने लगी। इसके बावजूद न रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों ने कोई कदम उठाया। रात लगभग नौ बजे प्लेटफार्म नंबर 14 पर भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन की नींद टूटी। उसके बाद दमकल की गाडि़यां और एंबुलेंस मंगाई गईं। प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जांच नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट के भी प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। इस कारण स्थिति अधिक खराब हो गई। फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की सीढि़यों पर भी लोग खड़े थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म नंबर 14 को जोड़ने वाली सीढ़ी से किसी के फिसलने से कई लोग गिर गए। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुर्घटना के बाद आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों को स्टेशन पर तैनात किया गया। यदि शाम के समय से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जाते, तो लोगों की जान नहीं जाती।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल