निसान को होंडा ने दिया भाव, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी डील होते-होते रह गई
टोक्यो। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनियां निसान और होंडा के बीच होने वाली मर्जर डील रद्द हो गई है। दोनों कंपनियों ने समझौते पर आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। पिछले साल 23 दिसंबर को दोनों कंपनियों ने मर्जर के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया था। हालांकि दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर अपनी साझेदारी को जारी रखने को राजी हुई है। अगर दोनों कंपनियों के बीच विलय हो जाता तब 60 बिलियन डॉलर (करीब 5.21 लाख करोड़ रुपये) वैल्यू वाला ग्रुप बनता, जोकि टोयोटा, फॉक्सवैगन और हुंडई के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल ग्रुप होगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डील से पीछे हटने का फैसला निसान ने लिया, क्योंकि होंडा चाहती थी कि निसान उसकी सहायक कंपनी बने। इस कारण दोनों कंपनियों के बीच मतभेद बढ़ गए और आगे की बातचीत रुक गई। चाइनीज और अमेरिकी बाजारों में बिक्री और मुनाफे में गिरावट के चलते, होंडा और निशान को अपने वर्कफोर्स और प्रोडक्शन कैपेसिटी में कटौती करनी पड़ रही थी। पिछले कुछ वर्षों में दोनों कंपनियों के मुनाफे में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। प्रमुख बाजारों में हिस्सेदारी घटने के कारण कंपनियों के विलय की जरूरत लगने लगी।
होंडा और निसान ने कहा कि वे इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल सेक्टर में रणनीतिक साझेदारी जारी रखेगी। कंपनियों ने चीन के बाजार में बीवॉयडी जैसी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों की तेज ग्रोथ और अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता जाहिर की है। जानकारों का कहना है कि निसान को चीन में भी अपनी कैपेसिटी घटानी होगी। कंपनी वहां डोंगफेंग मोटर के साथ साझेदारी में आठ कारखानों का संचालन कर रही है। इसके तहत निसान पहले ही चांगझौ प्लांट में उत्पादन बंद कर चुकी है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल