केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद निकायों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार होगी - संदीप शर्मा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के सुशासन की जीत है। पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर रही हैं और त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत कर आयेगी। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद निकायों और पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार होगी जिससे विकास कार्य तीव्र गति से होंगे।
भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत यह दर्शाती हैं कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने भाजपा पर विश्वास जताया है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महतारी वंदन जैसी महत्वपूर्ण योजना लेकर आयी और उनके खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपए पिछले 11 माह से डालें जा रहें हैं। कांग्रेस शासन में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी। परंतु जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए स्वस्थ वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निश्चित तौर पर यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मातृशक्ति का विजय तिलक है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल