कंगना रनौत ने मनाली में खोला अपना कैफे, वेज-नॉन वेज का मिलेगा स्वाद
एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर मनाली में अपना कैफे खोला है. एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन और अब एक्ट्रेस ने बिजनेस में भी एंट्री मार ली है. कंगना ने शुक्रवार को अपने कैफे की ग्रैंड ओपनिंग की, जिसकी कई फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
बता दें, कंगना रनौत के नए कैफे का नाम ‘द माउंटेन स्टोरी’ है. एक्ट्रेस ने कैफे की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, माउंटेन स्टोरी ओपनिंग नाइट. एक ड्रीम जो सच हो गया. उन सभी को बहुत धन्यवाद जिन्होंने इसे अचीव करने में मेरी मदद की है. यहां आकर. फोटो की बात करें, तो एक्ट्रेस बिल्कुल रॉयल ड्रेस में अपने कैफे के अंदर बैठे हुए नजर आ रही हैं. साथ ही एक फोटो में वह अपनी भतीजे संग खेलती हुए भी दिख रही हैं.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम कंगना अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंची. रेस्टोरेंट में मौजूद पर्यटकों ने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाए. इस दौरान वह लगभग दो घंटे रेस्टोरेंट में रुकी. रेस्टोरेंट में तमाम पकवानों के अलावा हिमाचली व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे. वहीं, कैफे में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की थाली लोगों को खाने को मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाकाहारी थाली करीब 680-780 जबकि मांसाहारी थाली का दाम 850 रुपये रखा गया है.
बता दें,कि मनाली-नग्गर रोड पर मनाली से सिर्फ 4 किमी दूर, प्रिनी के गांव में कंगना का शानदार कैफे है, जो ऑथेंटिक हिमाचली कुजिन का टेस्ट देता है. कैफे के आर्किटेक्चर लोकल काठ कुनी शैली में बनाया गया है. पारंपरिक काठ कुनी शैली में लकड़ी और पत्थर की परतें हैं, जो कैफे को एस्थेटिक लुक दे रही हैं.
वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि द माउंटेन स्टोरी, बचपन से संजोया गया एक सपना है. जो अब हिमालय के हार्ट में खिल रहा है. ये कैफे केवल खाना खाने की जगह से कहीं ज्यादा है. ये एक लव स्टोरी है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल