राइड-हेलिंग कंपनियों से बाइक बुक कराने पर युवतियां को मिलता बुरा अनुभव, अभद्र और अश्लील बाते कर करते है परेशान, शिकायते बेकार
भोपाल: कम किराए और जल्दी घर पहुंचने के लालच में राइड-हेलिंग कंपनियों से बाइक बुक कराने का लड़कियों को बुरा अनुभव होता है। राइड ड्राइवरों का अश्लील व्यवहार और लड़कियों से व्यक्तिगत सवाल उन्हें परेशान करते हैं। राजधानी की लड़कियों का यह भी कहना है कि कई बार राइड ड्राइवर उन्हें फोन करके भी परेशान करते हैं। कंपनियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
करते है फोन पर अश्लील बातें
बाग सेवनिया की एक लड़की ने बाइक राइडिंग का अपना बुरा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसने राइड बुक की थी। काफी इंतजार के बाद उसने कंपनी के नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। फिर उसने ऐप से मैसेज के जरिए राइडर से कॉल करने को कहा। इसके बाद उसने अपना नंबर मैसेज किया। रात 10 बजे अचानक राइडर के फोन आने लगे और वह अश्लील बातें करने लगा। ऐप पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गलत तरीके से ब्रेक लगाना
27 वर्षीय कामकाजी लड़की ने बताया कि उसने न्यू मार्केट से सुभाष नगर के लिए बाइक राइड बुक की थी। थोड़ी दूर चलने के बाद सवार बिना किसी कारण के सीट पर पीछे की ओर खिसकने लगा। स्पीड ब्रेकर होने के बाद भी बार-बार ब्रेक लगाकर शरीर को छूने की कोशिश करता रहा।
व्यक्तिगत सवाल पूछना
23 वर्षीय युवती ने बताया कि सवारी के दौरान वह बात करने लगा। इस दौरान सवार परिवार, काम और रिश्ते के बारे में बात करने लगा। सवालों को नजरअंदाज करने पर उसने अचानक बाइक की स्पीड बढ़ा दी।
इस तरह की शिकायतें मिल रही
- सवारी खत्म होने के बाद अतिरिक्त पैसे मांगना।
- बार-बार ब्रेक लगाकर शरीर को छूने की कोशिश करना।
- सवारी के दौरान चालक व्यक्तिगत सवाल पूछता है।
- बार-बार मोबाइल पर कॉल करके परेशान करना।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल