ससुराल में पत्नी से मिलने गए युवक की जलकर मौत, हत्या की आशंका
साहिबाबाद। शहीदनगर निवासी पानी सप्लाई का काम करने वाले दानिश (25) की शुक्रवार को जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दानिश शहीद नगर के डी ब्लॉक स्थित अपनी ससुराल पत्नी मुस्कान व बेटी से मिलने गया था तभी ससुराल वालों से विवाद होने के बाद उन्होंने तेल डालकर दानिश को जला दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पत्नी, सास और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दानिश का निकाह करीब चार साल पहले शहीद नगर के डी ब्लॉक निवासी मुस्कान से हुआ था। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। 14 फरवरी की सुबह दानिश के मौसा टीलामोड़ निवासी मोहम्मद साजिद ने डायल 112 पर फोन करके दानिश की मौत होने की सूचना दी थी। साजिद ने बताया था कि 13 फरवरी की रात दानिश पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल गया था। आपसी मन-मुटाव के चलते मुस्कान अपनी बेटी के साथ पिछले करीब चार-पांच महीने से मायके में रह रही थी। दानिश पत्नी को वापस ले जाना चाहता था और इसी सिलसिले में ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि तभी किसी बात को लेकर दानिश का ससुराल वालों से विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद ससुराल वालों ने परिजनों को दानिश के जलने की सूचना दी थी। रात में ही परिजन दानिश को जीटीबी अस्पताल ले गए और उपचार शुरू कराया। शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को दानिश की ससुराल भेजा गया था लेकिन वहां ताला पड़ा था। इसके बाद छानबीन शुरू हुई देर शाम पुलिस ने दानिश की पत्नी, सास और साले को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल