कुंभ से लौट रहे यात्रियों हुए भीषण हादसे का शिकार, 7 लोगों की मौत
जबलपुर: एमपी के जबलपुर से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी। दूसरी तरफ से आ रही कार भी ट्रक में जा घुसी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी लोग वाहन के अंदर फंसे हो सकते हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस क्रेन की मदद से वाहनों को हटा रही है।
टायर फट गया था
जानकारी के मुताबिक ट्रक एमपी 20 जेड एल 9105 पुट्टी लेकर जबलपुर से कटनी जा रहा था। सुबह करीब 8:45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया। और एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड पहुंच गया। जहां प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर एपी 29 डब्ल्यू 1525 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैवलर में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी पारुल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। ट्रक और ट्रैवलर में फंसे लोगों को निकालने के बाद कुछ घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक कौन हैं? कहां के रहने वाले हैं? कहां जा रहे थे? इसकी जानकारी मिलने में समय लगेगा।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज