IND vs ENG: गौतम गंभीर के पुराने फैसले पर चर्चा, अहमदाबाद मैच से पहले नई जानकारी
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच के दौरान अहमदाबाद में 'अंग दान करें, जीवन बचाएं' जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा लेकिन शायद ही ये किसी को पता हो कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस अभियान में पहले ही योगदान दे चुके हैं।
गंभीर जब क्रिकेट खेलते थे तभी उन्होंने एक संस्था को आंख, दिल, लीवर और किडनी जैसे जरूरी अंग दान देने का संकल्प लिया था। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बताया कि 12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के अवसर पर हम 'अंग दान करें, जीवन बचाएं' नामक जागरूकता अभियान शुरू कर रहे हैं।
लोगों को प्रेरित करना लक्ष्य
जय शाह ने कहा कि खेल में लोगों को प्रेरित करने, जोड़ने और मैदान से बाहर भी सकारात्मक प्रभाव डालने की ताकत होती है। इस पहल के माध्यम से हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सबसे बड़ा उपहार देने की दिशा में एक कदम बढ़ाएं - जीवनदान। एक संकल्प, एक निर्णय, कई जिंदगियां बचा सकता है। आइए, हम सब मिलकर बदलाव लाने में योगदान दें।
गंभीर से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि भारतीय कोच के दिल के करीब यह अभियान है। जब वह भारतीय टीम के लिए खेलते थे तब ही उन्होंने एक संस्था को मृत्यु के बाद अपने जरूरी अंग दान देने का संकल्प लिया था।
क्लीन स्वीप पर नजरें
अहमदाबाद में टीम इंडिया की कोशिश तीसरा और आखिरी वनडे मैच जीतने और इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर होंगी। भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे मैच में भी कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि उनकी टीम जीत हासिल करे ताकि क्लीन स्वीप कर सके और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जरूरी आत्मविश्वास हासिल कर सके। तीसरे मैच में गौतम गंभीर अपनी बेंच को आजमा सकते हैं ताकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हर खिलाड़ी को परख सकें और बेस्ट संयोजन तलाश सकें।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज