चुम दरांग के नाम को एल्विश ने दिया बड़ा बयान, अब ट्रोलर्स ने घेरा
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह बिग बॉस सीजन 18 में भी आए थे और मीडिया से उनकी बहस भी हो गई थी। अब उन्होंने चुम दरांग को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
एल्विश यादव बिग बॉस 18 में फाइनलिस्ट रजत दलाल को सपोर्ट करने गए थे। हालांकि, उनके हाथ ट्रॉफी नहीं आई। मीडिया राउंड में रिपोर्टर्स ने करण का सपोर्ट किया था, जिसके बाद एल्विश ने करणवीर मेहरा पर मीडिया को खरीदने का आरोप लगाया था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चुम का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
रेडिट पर एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उनके पॉडकास्ट का है, जिसमें रजत दलाल भी आए थे। एल्विश वीडियो में चुम का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, "करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई। इतना टेस्ट किसका खराब होता है और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में क्या है।"
एल्विश यादव का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग उन पर गुस्सा निकालने लगे। एक यूजर ने कहा, "टिपिकल गुड़गांव के गांव का ट्रैश। पैसा आ गया। अकल नहीं आई।" एक यूजर ने कहा, "यही होता है, जब एक गुंडे को प्लेटफॉर्म दे दिया जाता है।" एक ने कहा, "एल्विश तू भी किसी को ज्यादा पसंद नहीं है। तुझसे ज्यादा तो चुम सबको पसंद होगी, तेरे सिस्टम सर्कल को भी मिलाकर।" बता दें कि यह पॉडकास्ट एल्विश यादव का ही है। उन्होंने रजत दलाल के साथ इसे पिछले महीने बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के बाद होस्ट किया था।
चुम दरांग की फिल्में
मालूम हो कि चुम दरांग आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बधाई दो में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। बात करें एल्विश की तो वह इन दिनों रोडीज में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार