इंदौर: प्रेमिका के कहने पर दूसरे प्रेमी ने मारा, पहले से शादीशुदा थी प्रेमिका
इंदौर: इंदौर में प्रेम त्रिकोण में एक युवक की जान चली गई। युवक शादीशुदा महिला से प्यार करता था, लेकिन प्रेमिका ने उससे बात करना बंद कर दिया था। जब युवक उस पर ज्यादा दबाव बनाने लगा तो महिला ने अपने दूसरे प्रेमी से कहकर उसकी हत्या करवा दी। घटना द्वारकापुरी इलाके की है। यहां एक मैरिज गार्डन के पास एरोड्रम क्षेत्र निवासी नीलेश अटूट गंभीर रूप से घायल मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। उसे लहूलुहान हालत में देखकर कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नीलेश का द्वारकापुरी क्षेत्र की एक महिला से प्रेम संबंध था।
महिला नीलेश से संबंध नहीं रखना चाहती थी और उसने बात करना बंद कर दिया था, लेकिन नीलेश उसे बार-बार फोन करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अपने दूसरे प्रेमी पवन से नीलेश को सबक सिखाने के लिए कहा। पवन ने नीलेश को प्रताप नगर के पास बुलाया। वहां पवन अपने दो दोस्तों के साथ उसका इंतजार कर रहा था। तीनों ने नीलेश की पिटाई कर दी। जब वह मरणासन्न अवस्था में पहुंचा तो पवन ने अपनी बहन को फोन करके पवन को ले जाने को कहा।
महिला अपने पति को छोड़ चुकी
जिस महिला के आदेश पर पवन की हत्या की गई, वह खरगोन जिले के गोगावां में रहती है। वह शादीशुदा है, लेकिन अपने पति से अलग रहती है। नीलेश एक साल पहले उसके संपर्क में आया था। पवन भी महिला के संपर्क में था और उसने नीलेश को उससे दूर रहने की धमकी दी थी। नीलेश की पत्नी की कोरोना से मौत हो चुकी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, तीन के शव बरामद
सरकार गठन से पहले तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज, MLA टूटने की आशंका
नकली नोट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही गहन जांच