'सनम तेरी कसम' की एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने की शादी, बॉलीवुड फैंस ने दी बधाई
प्यार के महीने फरवरी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत की है। बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आने वाली अभिनेत्री को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। मावरा ने खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर करके इस बात की पुष्टि की है। एक्ट्रेस की अचानक शादी ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। इसके अलावा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने भी एक कमेंट मावरा हुसैन की पोस्ट पर किया है।
मावरा की वेडिंग फोटोज हुई वायरल
पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह किया है। इस खास पल की रोमांटिक तस्वीरें उन्होंन अपने फैंस के साथ स्पेशल नोट के साथ शेयर की। मावरा के प्रशंसक तो उनकी शादी की खबर मिलने के बाद शॉक्ड भी हो गए हैं। मावरा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अराजकता के बीच, मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह।' इसके साथ एक्ट्रेस ने 5 फरवरी की तारीख और MawraAmeerHoGayi का हैशटेग जोड़ा है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।
सेलेब्स दे रहे हैं शुभकामनाएं
मावरा के शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस की बहन उरवा और उनके जीजा फरहान सईद ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटाया है।
धोनी की पत्नी के कमेंट ने फैंस को किया हैरान
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा को बधाईयां सभी दे रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी उनकी वेडिंग फोटोज पर कमेंट किया है। धोनी की पत्नी के कमेंट से लोगों को थोड़ी हैरानी भी हुई है। बता दें कि साक्षी धोनी ने कमेंट कर लिखा, 'बधाई हो।' यूजर्स उनके कमेंट पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सवाल भी खड़े करते नजर आ रहे हैं।
मावरा की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मावरा के दुल्हन की लुक की तारीफ भी हो रही है। उन्होंने शादी के दिन को खास बनाने के लिए हल्के आसमानी रंग का लहंगा और चोली पहनी, जिसमें उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। वहीं, दूसरी ओर आमिर गिलानी ने डार्क ग्रीन कुर्ता-सलवार और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया।
इन प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके हैं मावरा-आमिर
मावरा और आमिर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की है। बता दें कि वह साथ काम भी कर चुके हैं। साल 2020 में सबात नाम के सीरियल में मावरा-आमिर को साथ देखा गया। इसके बाद 2023 में नीम नामक पाकिस्तानी ड्रामा में भी दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। काफी बार दोनों का नाम साथ जोड़कर भी देखा गया था, लेकिन दोनों ने खुद के रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था।
यात्रियों को मिलेगी तेज और बेहतर टिकट बुकिंग सुविधा
सिंहस्थ मेला की व्यापक तैयारियों को लेकर भोपाल में सुरक्षा सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित
23 मिनट में बदली तस्वीर, जांबाजों की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान
‘आरोप साबित करें या माफी मांगें’: BJP का भगवंत मान को नोटिस
सम्राट चौधरी के जिम्मे बड़ा काम, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश