फेविक्विक से घाव का इलाज! कर्नाटक में नर्स की लापरवाही पर कार्रवाई
बेंगलुरु। कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में घाव पर टांके लगाने की जगह फेविक्विक का इस्तेमाल करने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें निलंबित करने का निर्णय बुधवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में लिया गया।
चिकित्सा उपयोग के लिए फेविक्विक की अनुमित नहीं
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवाओं के आयुक्त कार्यालय के एक बयान के अनुसार कि फेविक्विक एक चिपकने वाला पदार्थ है जिसे नियमों के तहत चिकित्सा उपयोग के लिए अनुमति नहीं है।
इस मामले में, बच्चे के इलाज के लिए फेविक्विक का उपयोग करके कर्तव्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्टाफ नर्स को प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया है और नियमों के अनुसार आगे की जांच लंबित है।
घटना 14 जनवरी को हुई थी
यह घटना 14 जनवरी को हनागल तालुक, हावेरी जिले के अडूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई, जब सात वर्षीय गुरुकिशन अन्नप्पा होसामानी, जिसके गाल पर गहरे घाव से बहुत खून बह रहा था। उसके माता-पिता प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे।
माता-पिता ने नर्स का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह कह रही है कि वह वर्षों से ऐसा कर रही है और यह बेहतर है क्योंकि टांके बच्चे के चेहरे पर स्थायी निशान छोड़ देंगे। बाद में उन्होंने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और वीडियो भी जमा किया।
मुख्य सचिव ने नर्स को हटाने का फैसला किया
वीडियो साक्ष्य के बावजूद, ज्योति को निलंबित करने के बजाय, अधिकारियों ने उसे 3 फरवरी को एक अन्य स्वास्थ्य सुविधा-हावेरी तालुक में गुत्थल स्वास्थ्य संस्थान में स्थानांतरित कर दिया, जिससे अधिक सार्वजनिक आक्रोश फैल गया। इसके बात मुख्य सचिव ने नर्स को हटाने का फैसला किया।
डिप्टी CM नहीं, अब मंत्री बनेंगे निशांत कुमार! विभाग को लेकर अटकलें
यात्रियों को मिलेगी तेज और बेहतर टिकट बुकिंग सुविधा
सिंहस्थ मेला की व्यापक तैयारियों को लेकर भोपाल में सुरक्षा सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित
23 मिनट में बदली तस्वीर, जांबाजों की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान
‘आरोप साबित करें या माफी मांगें’: BJP का भगवंत मान को नोटिस
सम्राट चौधरी के जिम्मे बड़ा काम, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें