साहसी पत्नी ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बचाई पति की जान
कोच्चि। केरल के पिरावोम में एक महिला ने काली मिर्च तोड़ते समय गलती से 40 फुट गहरे कुएं में सिर के बल गिरे अपने पति को साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डूबने से बचा लिया।
काली मिर्च तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
महिला अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे कुएं में उतरी और अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने तक लगभग बेहोश हो चुके अपने पति को पकड़े रखा और डूबने से बचा लिया।
अधिकारियों द्वारा दंपती को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का वीडियो टेलीविजन चैनलों ने प्रसारित किए। स्थानीय निवासी 64 वर्षीय रमेशन बुधवार की सुबह अपने घर के पिछले आंगन में लगे पेड़ से काली मिर्च तोड़ने के दौरान अचानक पेड़ की एक शाखा टूटने से कुंए में गिर गए।
56 वर्षीय पद्मम अपने पति को कुंए में गिरता देख तुरंत ही रस्सी पकड़कर कुएं में उतर गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रस्सी को जोर से पकड़े रहने के कारण उसके हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उसका एकमात्र ध्यान अपने पति को बचाने पर था।
बचाव दल के आने तक करीब 15-20 मिनट तक उसने अपने पति को पकड़ कर सीने तक पानी में तैरती हालत में रखा। कुंए की गहराई ज्यादा होने के कारण दंपती ऊपर से मुश्किल से दिख पा रहे थे।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उसे बाहर निकाले जाने से पहले उसने अपने पति को बचाव जाल में बैठा कर ऊपर भेजा और खुद अगली बारी में कुंए से बाहर निकली। उन्होंने आगे कहा कि महिला के साहस और सूझबूझ के कारण ही उसके पति की जान बच पायी।
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विजय के समर्थन पर सस्पेंस, CPI गठबंधन शुक्रवार को करेगा ऐलान
डिप्टी CM नहीं, अब मंत्री बनेंगे निशांत कुमार! विभाग को लेकर अटकलें
यात्रियों को मिलेगी तेज और बेहतर टिकट बुकिंग सुविधा
सिंहस्थ मेला की व्यापक तैयारियों को लेकर भोपाल में सुरक्षा सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित
23 मिनट में बदली तस्वीर, जांबाजों की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान
‘आरोप साबित करें या माफी मांगें’: BJP का भगवंत मान को नोटिस
सम्राट चौधरी के जिम्मे बड़ा काम, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री