दरिंदगी की हदें पार; दलित युवती की रेप के बाद की बेरहमी से हत्या, नाले से मिली खून से लथपथ लाश
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दलित युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया. दरिंदों ने लड़की की दर्दनाक तरीके से हत्या की. उसके हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया. परिजनों ने बेटी के साथ रेप किए जाने का भी आरोप लगाया है. रुह कपां देने वाला यह मामला अयोध्या कोतवाली के एक गांव का है.
हैवानों ने दलित लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार दिया गया. उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार किए गए. पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी 22 साल की बिटिया 30 जनवरी की रात को भागवत देखने गई थी. रात करीब 11 बजे से वो घर पर नहीं आई. परिजनों और गांव के लोगों ने सुबह तक उसकी खोज की, लेकिन वो नहीं मिली. पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. खोजबीन के दौरान खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले. परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उस जगह की फोटो वीडियो बनाई और चली गई.
परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके घर के लोग फिर से उसको खोजने निकले. इसी बीच उन्हें नाले में लड़की का शव दिखाई दिया. उसके बदन से सारे कपड़े गायब थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे. परिजनों ने बताया कि लड़की के शव को बाहर निकाला गया. उसकी हत्या बड़ी बेरहमी से गई थी. उन्होंने बताया कि उसका हाथ-पैर टूटा हुआ था और आंख फोड़ दी गईं. ब्लेड से उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे. उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था, जिससे उसने मल त्याग किया था.
‘हमारी किसी से रंजिश नहीं, किसने की हत्या?’
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि लाश को छूना नहीं और उसके पास भी नहीं जाना. फिर वह बेटी के शव पोस्मार्टम करने के लिए ले गए. पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है. पता नहीं किसने उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की है. वहीं, इस पूरे मामले में अयोध्या धाम के क्षेत्राधिकार आशुतोष तिवारी का कहना है कि परिवार के लोगों ने इस पूरी घटना पर किसी पर भी संदेश की बात नहीं कही है. मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है. घटना स्थल से फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है. सर्विलांस की भी टीम को लगाया गया है.
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त